- Hindi News
- सीई शर्मा छुट्टी पर, भतपहरी पहुंचे, कॉपी दिखाई और ले लिया चार्ज
सीई शर्मा छुट्टी पर, भतपहरी पहुंचे, कॉपी दिखाई और ले लिया चार्ज
लोकनिर्माण विभाग बिलासपुर जोन के चीफ इंजीनियर एसके शर्मा के कैडर विवाद और हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बीच इस मामले में अचानक एक नया मोड़ गया। राज्य शासन ने वीके भतपहरी को बिलासपुर जोन का सीई बनाने का आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभार लेने के लिए कहा। भतपहरी आनन-फानन में बुधवार को शाम 6 बजे बिलासपुर पहुंचे और सीई कार्यालय पहुंचकर एकतरफा चार्ज ले लिया। शर्मा अस्वस्थ होने की वजह से छुट्टी पर चल रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी बिलासपुर जोन के चीफ इंजीनियर एसके शर्मा और सेतु डिवीजन के चीफ इंजीनियर केके पिपरी के कैडर विभाजन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस पर अंतिम सुनवाई अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। इस मामले में राज्य शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक पत्र पेश किया गया है। इसमें दोनों अफसरों को छत्तीसगढ़ में ही रखे जाने की बात कही गई है। कोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है। इस बीच अचानक राज्य शासन ने बुधवार को ईएनसी कार्यालय में सीई-प्लानिंग वीके भतपहरी को बिलासपुर का सीई बनाने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें तत्काल बिलासपुर का प्रभार लेने के निर्देश मिले। शासन का आदेश मिलते ही भतपहरी शाम 6 बजे बिलासपुर सीई कार्यालय पहुंचे। यहां शर्मा मौजूद नहीं थे। उन्होंने शाासन के आदेश की एक कॉपी दफ्तर में दी और सीई का एकतरफा चार्ज ले लिया। इसके बाद बिलासपुर डिवीजन के ईई आरके खांबरा, एसडीआे एसके सत्पथी अन्य अफसरों से सर्किट हाउस में चर्चा की। इधर, शर्मा के बारे में शासन ने क्या आदेश जारी दिया है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अफसरों में चल रही चर्चा के अनुसार शर्मा को मध्यप्रदेश के लिए रिलीव कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सीई शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से छुट्टी पर चल रहे हैं।
मैं तो छुट्टी पर हूं, कोई जानकारी नहीं
बीमारहोने की वजह से मैं पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहा हूं। शासन का क्या आदेश है, यह मुझे नहीं मालूम। नए सीई ने प्रभार ले लिया, इस बारे में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है। -एसके शर्मा, पूर्वचीफ इंजीनियर बिलासपुर जोन
मैंने शासन के आदेश का पालन किया
राज्यशासन का आदेश दोपहर को ही मिला। इसमें तत्काल बिलासपुर सीई का प्रभार लेने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेश का पालन करते हुए मैं बिलासपुर पहुंचा। एसके शर्मा यहां