चीफ जस्टिस सिंगल बेंच में सुनेंगे मामले
बिलासपुर| चीफजस्टिस यतींद्र सिंह सिंगल बेंच में मामलों की सुनवाई करेंगे। अब दो डिवीजन बेंच और सात सिंगल बेंच में सुनवाई होगी।
22 अक्टूबर से लागू होने वाले नए रोस्टर के मुताबिक जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की पहली डिवीजन बेंच में अपील, टैक्स मामलों, कंपनियों की अपील आदि मामलों की सुनवाई होगी। जस्टिस टीपी शर्मा और जस्टिस इंदर सिंह उबोवेजा की दूसरी डिवीजन बेंच में जनहित याचिकाओं, क्रिमिनल मामलों, बंदी प्रत्यक्षीकरण समेत अन्य मामले सुने जाएंगे। चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह की सिंगल बेंच में वर्ष 2000 तक के सभी सिविल मामलों की सुनवाई होगी। जस्टिस प्रशांत मिश्रा की सिंगल बेंच में सभी क्रिमिनल मामलों, जस्टिस एमएम श्रीवास्तव की सिंगल बेंच में सीआरपीसी की धारा 438, 439 के तहत प्रस्तुत मामलों, अवमानना मामले सुने जाएंगे। जस्टिस गौतम भादुरी की सिंगल बेंच में संविधान के अनुच्छेद 226, 227 के तहत प्रस्तुत याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
जस्टिस संजय के. अग्रवाल की सिंगल बेंच में सर्विस मामलों पर सुनवाई होगी। जस्टिस पी. सैम कोशी की सिंगल बेंच में सिविल मामलों, जस्टिस सीबी वाजपेयी की सिंगल बेंच में 1999 2002 के क्रिमिनल अपीलों पर सुनवाई होगी।