पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का जरूरी अंग

शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का जरूरी अंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेण्ड्रा| जीत-हारमहत्वपूर्ण है पर उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि किन-किन लोगों ने खेल में हिस्सा लिया। यह बात विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ के विजेताअों के पुरस्कार वितरण समाराेह के मुख्य अतिथि फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य पीएन बड़ा ने छात्रों को खेल का महत्व बताते हुए कही।

शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेंड़री स्कूल के असेंबली हाल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एस तोमर उप निरीक्षक ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया। एक्का सहायक संचालक खेल-युवा कल्याण बिलासपुर ने इस आयोजन को अन्य विकासखंडों में हुई मैराथन से श्रेष्ठ, उत्साहजनक बताया। विशिष्ट अतिथि रामनिवास तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की हाकी खिलाड़ी सबा अंजुम को खेल में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण पुलिस में डीएसपी जैसे पद से नवाजकर खेल और खिलाड़ियों का मान बढाया है। इससे यह स्थापित हुआ है कि श्रेष्ठ खिलाड़ियों का कैरियर उज्जवल है। आयाेजन में एएसआई हेमंत सिंह ठाकुर, केआर बारमते, भगत कैवर्त, एसएस चाैहान, भागवत, डीएस दाऊ का योगदान रहा।

महिला समिति की रैली

जोंधरा।नवजागृतिमहिला समिति द्वारा अवैध शराब जुआ के खिलाफ महिलाओं द्वारा नाकाबंदी की जा रही है। एक सप्ताह से क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ बंद है। जो काम शासन-प्रशासन बंद नहीं करा सके महिलाओं ने बंद करा दिए। नवजागृति महिला समिति द्वारा नगर के गली-गली में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर को शराब मुक्त किया जा रहा है। महिलाएं बता रही हैं कि शराब पीने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है। नगर में नशामुक्ति रैली मां महामाया चौक, बस स्टैंड, बुढ़ीखार, अस्पताल चौक, अटल चौक, हटरी चौक एवं नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली गई। नवजागृति महिला समिति की अध्यक्ष शांतिबाई के नेतृत्व में यह अिभयान चलाया जा रहा है। इसमें समिति की सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

इनाम लिए बगैर लौटे

खेल-युवाकल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली मैराथन दौड़ में युवक-युवतियों छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है। 12 साल के विशेषरा निवासी छात्र राकेश कुमार का दस किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेना उल्लेखनीय है। पर विभाग विजेताओं को इनाम में जो राशि दे रहा है वह कम है। शायद इसीलिए छठवें, सातवें क्रम पर आने वाले प्रतियोगी इनाम की रा