- Hindi News
- टॉपर छात्रों को स्टूडेंट आॅफ इयर एवार्ड दिया
टॉपर छात्रों को स्टूडेंट आॅफ इयर एवार्ड दिया
सीपत| घरके सदस्यों के पालन-पाेषण की जिम्मेदारी मुखिया की होती है। यदि उन्हें कुछ हो जाए तो उनके परिवार की देखभाल भारतीय जीवन बीमा निगम की पाॅलिसी करती है। यह बचत का अच्छा साधन है। बचत के साथ सुरक्षा इसकी विशेषता है।
यह बात एनटीपीसी के पब्लिक स्कूल में भारतीय जीवन बीमा निगम बिलासपुर के शाखा क्र-2 के मुख्य शाखा प्रबंधक केके बिनूमाेन ने कही। उन्होंने कहा पाॅलिसी लेकर आप बचत किए हुए पैसों का सही उपयोग कर सकते हैं। एलआईसी को 58 साल होने पर बीमा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि शाखा प्रबंधक दिलीप सीठा ने भी संबोधन दिया। इसके बाद स्कूल में स्टूडेंट आॅफ इयर कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथियों ने पहली से 12 वीं तक के टॉपर छात्रों को स्टूडेंट आॅफ इयर एवार्ड प्रशस्ति-पत्र दिया। इस अवसर पर प्राचार्य शलभ निगम, अतिरिक्त ब्रांच मैनेजर प्रदीप त्रिवेदी, डेवलपमेंट अधिकारी केके गुप्ता स्थानीय अभिकर्ता संतोष गुप्ता उपस्थित थे।