- Hindi News
- जिले में खत्म होगी आश्रम की व्यवस्था, सिर्फ हॉस्टल चलेंगे
जिले में खत्म होगी आश्रम की व्यवस्था, सिर्फ हॉस्टल चलेंगे
बिलासपुर| आदिवासीविकास विभाग से संचालित होने वाले जिले के 36 आश्रम अब समाप्त हो जाएंगे। इन आश्रमों में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को रखा जाता था। समय के साथ अप्रासंगिक हो चले आश्रमों में रहने के लिए अब बच्चे नहीं आते, क्योंकि गांवों में स्कूल खुल चुके हैं। यही वजह है कि विभाग इस व्यवस्था को समाप्त करने जा रहा है। इनके स्थान पर अब सिर्फ प्री मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल पहले की तरह चलते रहेंगे।