- Hindi News
- नसबंदी कांड: पुलिस दवा कंपनी संचालक बाप बेटे को लेकर रायपुर गई तो लेकिन बिना पड़ताल बैरंग लौटी
नसबंदी कांड: पुलिस दवा कंपनी संचालक बाप-बेटे को लेकर रायपुर गई तो लेकिन बिना पड़ताल बैरंग लौटी
नसबंदीकांड की जांच के लिए महावर दवा कंपनी के संचालकों को रायपुर लेकर गई जांच टीम खाली हाथ लौट आई। दवा फैक्टरी सील है। पुलिस को यहां जाकर जांच करनी थी, लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर चाबी लेकर गायब है। पुलिस दिनभर उसकी पतासाजी करती रही। उसने फोन तक रिसीव नहीं किया। ऐसे में पंडरी पुलिस से बयान की कॉपी लेकर टीम वापस चली आई।
नसबंदी कांड में जहरीली सिप्रोसिन दवा बनाने वाली कंपनी के संचालक रमेश महावर उसके बेटे सुमीत महावर को बिल्हा कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर चकरभाठा पुलिस को सौंपा है। उनसे दवा बनाने और सप्लाई करने के बारे में पूछताछ की जा रही है। रविवार को दोनों को लेकर चकरभाठा पुलिस रायपुर के पंडरी गई। यहां पुलिस टीम को फैक्टरी की जांच करनी थी। आरोपी बाप-बेटे को लेकर पुलिस वहां पहुंची। फैक्टरी को फूड एंड ड्रग सेफ्टी विभाग ने सील कर रखा है। पुलिस जांच के लिए उसे खुलवाना चाहती थी। चाबी ड्रग इंस्पेक्टर तृप्ति जैन के पास है। पुलिस दिनभर उससे संपर्क करने के प्रयास में रही, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं किया गया। पंडरी थाने की पुलिस ने आवास की जानकारी लेने की कोशिश भी की, लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में चकरभाठा पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पंडरी पुलिस ने पहले ही इन दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया था। चकरभाठा पुलिस ने थाने से दोनों के बयान की काॅपी हासिल की, फिर शाम को लौट आई।
रायपुर के ड्रग सेफ्टी ऑफिस से पुलिस कस्टडी में निकलते आरोपी पिता-पुत्र।
आज फिर मांगेंगे रिमांड
महावरकंपनी के संचालकों की रिमांड अवधि सोमवार को खत्म हो रही है। पुलिस को उन्हें बिल्हा कोर्ट में पेश करना होगा। इससे पहले रात को थाने में पूछताछ की गई। चकरभाठा टीआई एसएन शुक्ला का कहना है कि जांच पूरी नहीं हुई है, इसलिए दोनों को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर फिर मांगा जाएगा।
मौत की
नसबंदी