पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगावत से बचने शुरू होगी जुगत

बगावत से बचने शुरू होगी जुगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | भाजपाऔर कांग्रेस, दोनों ही दलों ने मेयर और पार्षद प्रत्याशी घोषित कर नगरीय निकाय चुनाव में ताल ठोंक दी है। पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल होने के बाद वार्डों में अब बगावत की आग भड़कने लगी है। कांग्रेस की लिस्ट में कई वर्तमान पार्षदों का टिकट कट गया है। इनमें कुछ जोगी गुट के भी हैं। इधर, दोनों ही पार्टियों में कई ऐसे दावेदारों का नाम काट दिया गया, जाे महीनों से वार्डों में प्रचार में जुटे हुए थे। ऐसे दावेदारों का पहले मान-मनौव्वल किया जाएगा, फिर बगावत की स्थिति में निष्कासन होगा। यही हाल जिले के अन्य निकायों का भी है, जहां दोनों दलों को असंतोष से जूझना पड़ रहा है।

असंतोष शुरू