पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी हुए 35,500, रिपोर्ट लिख ली 56 हजार रु. की

चोरी हुए 35,500, रिपोर्ट लिख ली 56 हजार रु. की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चकरभाठाथाने में पदस्थ एक थ्री स्टार अफसर ने चोरी की रिपोर्ट लिखी भी तो बड़ी गड़बड़ी के साथ। उन्होंने रुपयों का हिसाब-किताब ठीक से नहीं किया। उन्हें जोड़ना भी नहीं आता, शायद इसी वजह से 35,500 की जगह उन्होंने 56 हजार रुपए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसे देखकर थानेदार ने माथा पकड़ लिया। अब एफआईआर सुधारने की कवायद शुरू हो गई है।

थानों में पदस्थ हवलदारों को लिखा-पढ़ी ठीक से नहीं आती, यह तो सुना था पर थानेदार स्तर के अफसर भी ऐसे हैं जिन्हें मामूली जोड़-घटाव नहीं आता। चकरभाठा थाने में चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते समय ऐसा ही वाकया हुआ। विकास नगर निवासी संजय सनाड्य पिता चुन्नीलाल 43 वर्ष के सूने मकान में चोरी हो गई थी। वह रिपोर्ट दर्ज करवाने दोपहर को चकरभाठा थाने आया। थानेदार नसबंदी मामले की जांच में रायपुर गए थे। उनकी जगह पर थ्री-स्टार पीटी लकड़ा मौजूद थे। उन्होंने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की। चोरों ने उसके मकान से सोने, चांदी के जेवर नगद चोरी की थी। घर से 500 के 59, 1000 के 3 100 के 30 नोट गायब हुए थे। अफसर इसे ठीक से जोड़ भी नहीं पाए। जोड़ करने पर 35,500 रुपए होते हैं। थ्री स्टार अफसर ने अपने हिसाब से 56,000 रुपए जोड़े और एफआईआर में दर्ज भी कर लिया। इसकी एक काॅपी पीड़ित को देकर वापस भेज दिया। शाम को टीआई एसएन शुक्ला रायपुर से लौटे। शेषपेज|17

आनेके बाद उन्होंने चोरी की एफआईआर देखी। रुपयों का हिसाब-किताब किया तो माथा ठनका। जोड़ में 20,500 रुपए का अंतर था। यह देख उन्होंने लकड़ा को बुलाया और फटकार लगाई। रात तक इसे दुरुस्त करने की कवायद चल रही थी। एफआईआर में छेड़छाड़ पुलिस को भारी पड़ सकती है।