- Hindi News
- चकरभाठा में एयर टैक्सी की तैयारी, शुरू हुई लाइनिंग
चकरभाठा में एयर टैक्सी की तैयारी, शुरू हुई लाइनिंग
चकरभाठाहवाईपट्टी पर सप्ताह में दो या तीन दिन वीवीआईपी और वीआईपी लोगों को आना-जाना लगा रहता है। छोटे विमान और हेलिकॉप्टर यहां उतरते हैं। इधर, राज्य शासन ने एयर टैक्सी सेवा की कवायद शुरू कर दी है। इस लिहाज से चकरभाठा हवाईपट्टी पर लाइनिंग और अन्य सुविधाएं जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने फिलहाल सालाना मेंटेनेंस के तौर पर रन-वे पर लाइनिंग शुरू कर दी है। अन्य सुविधाओं के लिए 46 लाख रुपए का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे विकसित किया जाएगा।
चकरभाठा हवाईपट्टी पर नियमित विमान सेवा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन रन-वे को हमेशा विमानों के उतरने के लायक तैयार रखना पड़ता है। हर दूसरे या तीसरे दिन कोई कोई विमान उतरता है। बारिश में हवाईपट्टी के 1535 मीटर मुख्य रन-वे और 600 मीटर के टैक्सी रन-वे की लाइनिंग का कलर उड़ गया था। इसकी वजह से हवाईपट्टी का दूर से अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। लगभग एक महीने पहले एक वीवीआईपी को राजधानी रायपुर से लेकर चकरभाठा पहुंचे विमान के पायलट ने चकरभाठा हवाईपट्टी में मौजूद पीडब्ल्यूडी अफसरों से रनवे पर मार्किंग लाइनिंग करवाने के लिए कहा था, ताकि लैंडिंग में कोई परेशानी हो। इस बीच एयर टैक्सी के लिए इंतजाम जुटाने के भी निर्देश मिले। महकमे ने वार्षिक मरम्मत के काम के तहत मुख्य रन-वे पर लाइनिंग अौर मार्किंग का काम शुरू करवा दिया है। रन-वे के दोनों एंड पर जहां से विमान लैंडिंग और टेकओवर होते हैं, वहां मार्किंग की जा चुकी है। इसके अलावा पूरे 1535 मीटर रनवे के बीचों-बीच लाइनिंग कर दी गई है।
नए प्रस्ताव में यह सब
पीडब्ल्यूडी ने चकरभाठा के रन-वे पर लाइनिंग का काम शुरू करवा दिया है।
600 मीटर टैक्सी रन-वे पर मार्किंग नहीं
1535मीटर लंबे रन-वे के बाद 600 मीटर का टैक्सी रन-वे है। वर्तमान में मार्किंग सिर्फ मुख्य रन-वे पर ही की गई है। इस पर लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट भवन तक पहुंचने के लिए 600 मीटर का रन-वे है। इस पर विमान टैक्सी की तरह से चलाते हुए मुख्य भवन तक पहुंचाया जाता है। इसलिए यहां मार्किंग उतनी जरूरी नहीं मानी जाती है।
जिला प्रशासन ने शासन की एयर टैक्सी योजना की व्यवस्था के लिए पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव बनवाया है। इसमें मुख्य रन-वे, साइड टैक्सी रनवे सहित बाउंड्री में सुरक्षा के लिए बारवेट फेंसिंग सहि