कर्मचारियों ने मांगा समान काम समान वेतन
बिलासपुर| छत्तीसगढ़उद्यानिकी कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के तरह ही समान काम समान वेतन दिए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदीप शर्मा, आरके भारद्वाज, आरके जगत, एसएन चौबे, बीएन पाल, वीएस पुलस्त, रामनाथ नेताम सहित अन्य उपस्थित थे।