- Hindi News
- रेलवे कॉलोनियों की सुरक्षा भी अब प्राइवेट एजेंसी को
रेलवे कॉलोनियों की सुरक्षा भी अब प्राइवेट एजेंसी को
बिलासपुर मंडल में 917 पदों पर भर्ती, बेपटरी नहीं रहेगा सिस्टम
रेलप्रशासन को भरोसा है कि बिलासपुर मंडल में 917 पदाें पर भर्ती हुए कर्मचारियों की ज्वाॅइनिंग के बाद व्यवस्थाएं काफी हद तक पटरी पर जाएंगी। सभी टिकट खिड़कियों पर कर्मचारी बैठने लगेंगे। इससे यात्रियों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ऑफिशियल वर्क में तेजी आएगी और यात्री सुविधाओं से जुड़े कामकाज हो सकेंगे।
वर्तमान में बिलासपुर मंडल में अमले की भारी कमी है। रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर बिठाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं, जिसके कारण 24 घंटे आरक्षण की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अमले की कमी से लगातार चेकिंग अभियान चलाने में दिक्कत हो रही है। इससे निपटने रेल प्रशासन कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। माना जा रहा है कि खाली पदों पर नियुक्ति के बाद रुके काम को गति मिल जाएगी। इन्हें बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर व्यवस्थागत खामियों को दूर करने तैनात किया जाएगा। मार्च के शुरुआती हफ्ते में इनकी ज्वॉइनिंग की उम्मीद है।
500 ग्रुपडी
316 ट्रैफिकअप्रेंटिस
33 कमर्शियलक्लर्क
24 जीएसएम
44 टिकटकलेक्टर
917 पदोंपर हुई भर्ती
रेल प्रशासन ग्रुप डी के 500 पदों पर भी भर्ती कर रहा है। इनकी नियुक्ति के बाद लाइन दुरुस्तीकरण के काम सही ढंग से चलाए जा सकेंगे। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों को ट्रैक की देख-रेख के लिए रखा जाएगा।
{आरक्षित अनारक्षित टिकट काउंटर पर निर्धारित समय तक कर्मचारी मिलेंगे। अभी कई काउंटर खाली रहते हैं।
{यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी होगी।
{जोन के छोटे स्टेशनों पर भी सभी टिकट काउंटर खुले रखे जाएंगे।
{टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इससे रेलवे की आय बढ़ेगी।
{दफ्तर के रुके काम में तेजी आएगी। यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी।
{ट्रैक पर अमला बढ़ाया जाएगा ताकि समय-समय पर जांच हो सके।
कर्मचारियों की भर्ती के बाद हर स्तर पर समस्याएं कम होंगी
^विभागीयऔर यात्रियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। ज्वाॅइनिंग के बाद समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं।\\\'\\\' -रवीश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, बिलासपुर मंडल