पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 में से 9 मुकरे, कहा समझौता हो गया

10 में से 9 मुकरे, कहा समझौता हो गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूदखोरोंके खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही पीड़ित ही पीछे हटने लगे हैं। पुलिस ने अभी तक 10 लोगों के बयान लिए हैं। इनमें से नौ ने सूदखोरों से समझौता कर लेने की जानकारी दी है। पुलिस को निराशा हो रही है।

छत्तीसगढ़ आयोग ने सूदखोरों की जानकारी मांगी तब पुलिस नींद से जागी। शहर में इनके खिलाफ अभियान शुरू किया। इसी दौरान रेलवे ने आईजी को बड़ी संख्या में सूदखोरों से पीड़ित कर्मचारियों की लिस्ट सौंपी। पुलिस पीड़ितों के बयान दर्ज करने गई। इनमें से नौ ने बयान बदल दिया। कहा है कि सूदखोरों के बीच उनका समझौता हो गया आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस को यह भी पता है कि पीड़ितों ने ऐसे बयान सूदखोरों के डर के कारण दिए हंै। शिकायत करने पर सूदखोरों ने इन्हें धमकाया होगा। यह भी पता चला है कि कुछ ने पीड़िताें से लिए एटीएम वापस कर उनसे माफी मांग ली है। बुधवारी बाजार के ऐसे कई व्यापारी हैं जिनकी किराना और कपड़े की दुकान हैं, और इसी की आड़ में वे सूदखोरी का धंधा करते हैं। लंबे समय से इसे अंजाम दे रहे हैं।

डरने की जरूरत नहीं: आईजी

इधर,आईजी पवन देव ने पीड़ितों से कहा है कि सूदखोरों से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा देगी। आईजी का कहना है कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए जनता और पीड़ितों को पुलिस का भी सहयोग करना चािहए।