- Hindi News
- रात 12 बजे ढाबे पर खाना नहीं मिला तो घंटेभर बाद लौटकर आग लगा दी
रात 12 बजे ढाबे पर खाना नहीं मिला तो घंटेभर बाद लौटकर आग लगा दी
ढाबेमें देर रात खाना देने से मना किया तो शराबी ने उसमें आग लगा दी। चकरभाठा नयापारा निवासी रामसिंह ठाकुर पिता कंवल सिंह 58 वर्ष का चकरभाठा में भारतीय स्टेट बैंक के बाजू में ढाबा है। शनिवार की रात वह ढाबा बंद कर घर चला गया। यहां नौकर पवन यादव मौजूद था। रात को पड़ोस में ही रहने वाले उसका 17 वर्षीय नाबालिग साथी भी वहां गया, दोनों सो रहे थे। 12 बजे अचानकपुर निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा आया। वह नशे में धुत था। उसने खाना मांगा। पवन ने मना किया तो गाली-गलौज करने लगा। उसने पवन को मारने के लिए दौड़ाया। पवन भागकर पास के ही पेट्रोल पंप पर गया और वहां से मालिक राम सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी। राम सिंह लौटकर आया। रमेश को वह पहचानता था। उसने डांट-फटकार लगाकर घर जाने के लिए कहा। रमेश वहां से चला गया। करीब 1 बजे लौटा और यहां लगी तिरपाल में आग लगा दी। तपिश से पवन नाबालिग की नींद टूटी। दोनों ने पवन को दौड़ाया पर वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को धारा 436 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।