- Hindi News
- एस्ट्रोटर्फ, एथलेटिक्स ट्रैक और पीवीसी फ्लोर लगेंगे
एस्ट्रोटर्फ, एथलेटिक्स ट्रैक और पीवीसी फ्लोर लगेंगे
बहतराईमें निर्माणाधीन स्टेट स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम में पीवीसी फ्लाेर पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका टेंडर तीन महीने पहले लगाया गया था। चुनाव आचार संहिता खत्म हो चुकी है अब इसे ओपन किया जाएगा। अब तक इस पर 111 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जिम्मेदार अफसरों का दावा है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम अब अंतिम चरण में है।
स्टेट स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आउटडोर, इंडोर, हॉकी स्टेडियम, गर्ल्स और ब्वाॅयज हॉस्टल और प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। फिर भी मूल काम बाकी है। एथलेटिक्स का आउटडोर स्टेडियम तैयार है, लेकिन सिंथेटिक ट्रैक नहीं लगा है। हॉकी के लिए मैदान और गैलरी बन चुकी है, जबकि एस्ट्रो टर्फ नहीं लगा है। इसी तरह से इंडोर स्टेडियम भी तैयार है। इसके काॅन्क्रीट फ्लोर पर पीवीसी फ्लोर नहीं लगा है। इनके बिना तीनों जगह खेल गतिविधियां नहीं हो सकती।
खेल आयुक्त ने मांगी जानकारी
खेलआयुक्त अशोक जुनेजा ने एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक एथलेटिक्स कोर्ट रायपुर के स्टेडियम की तर्ज पर लगवाने कहा है। उन्होंने इंडोर स्टेडियम में पीवीसी के बजाय रोलेबल फ्लोर बिछवाने की सलाह दी है। पीडब्ल्यूडी ने पीवीसी फ्लोर को ही उपयुक्त बताया है।
छह साल से बन रहा है स्टेडियम
बहतराईमें स्टेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 29 मार्च 2007 को प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। 60 करोड़ 41 लाख 8 हजार 212 रुपए के काॅन्ट्रैक्ट वैल्यू वाले इस प्रोजेक्ट का काम इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड को मिला। 8 अक्टूबर 2008 को वर्क आॅर्डर जारी कर डेढ़ साल 7 मई 2009 तक डेटलाइन तय की गई। छह साल बाद भी यह प्रोजेक्ट अधूरा है।
स्टेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आउटडोर स्टेडियम बनकर तैयार है। अब इसमें सिंथेटिक एथलेटिक्स कोर्ट लगना है।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स