- Hindi News
- आईजी ने कहा, चुनाव खत्म हो गए अब विवेचना पर ध्यान दें, जुट जाएं काम पर
आईजी ने कहा, चुनाव खत्म हो गए अब विवेचना पर ध्यान दें, जुट जाएं काम पर
बिलासपुर | निकायके बाद पंचायत चुनाव भी खत्म हो चुके हैं। अब पुलिस विवेचना पर ध्यान दे। ये हिदायत आईजी पवन देव ने पुलिस महकमे के अफसरों को दी। जिलेभर के पुलिस विभाग के अफसरों की बैठक में आईजी ने कहा जनता के बीच पुलिस का विश्वास बना रहे इस लिहाज से पेंडिंग काम पूरा करें। विवेचना में गंभीरता बरतें। जमीन जायदाद के मामले में विवेचना ऐसी करें ताकि मामला आईने की तरह साफ हो। अपराधिक मामलों में केस डायरी ऐसी तैयार करें ताकि दोषी को किसी तरह से संदेह का लाभ मिले।