- Hindi News
- महत्वपूर्ण पदों पर रहे अजय शुक्ला रेलवे बोर्ड के यातायात सदस्य बने
महत्वपूर्ण पदों पर रहे अजय शुक्ला रेलवे बोर्ड के यातायात सदस्य बने
बिलासपुर | रेलवेबोर्ड में अजय शुक्ला को यातायात सदस्य बनाया गया है। वे अभी बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य थे। भारतीय रेल यातायात सेवा के 1979 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनके पास भारतीय रेलवे में मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक और मुख्य सुरक्षा अधिकारी, उत्तर रेलवे मंडल धनबाद में रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे में अपर महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य परिचालन प्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण पदों का अनुभव है। उन्होंने आस्ट्रेलिया, फ्रांस में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया है।