पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कांग्रेस के बीच बराबरी की स्थिति, निर्दलीय के सपोर्ट से कोई भी जीत सकता है अध्यक्ष की कुर्स

भाजपा-कांग्रेस के बीच बराबरी की स्थिति, निर्दलीय के सपोर्ट से कोई भी जीत सकता है अध्यक्ष की कुर्सी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत के फाइनल नतीजे गए हैं। 25 सीटों वाली जिला पंचायत में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगभग बराबर की स्थिति है। दोनों ही पार्टियां जोड़-तोड़ में जुट गई हैं। निर्दलीय सदस्यों के सहयोग के बिना कोई भी पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी नहीं पा सकती। मौजूदा स्थिति में भाजपा के खाते में नौ, कांग्रेस के आठ और इतने ही निर्दलीय जीतकर जिला पंचायत पहुंचे हैं। अध्यक्ष बनाने के लिए 13 सदस्य होने चाहिए।

रविवार को टेबुलेशन के बाद तखतपुर के पांच सदस्यों के अलावा कोटा के तीन क्षेत्रों के विजेता प्रत्याशी घोषित किए गए। अटकलों पर मुहर लगी और जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष अंजना मुलकलवार को करारी हार झेलनी पड़ी। वहीं तखतपुर क्षेत्र से पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम कौशिक अपनी हार नहीं बचा सके। तखतपुर की पांच सीटों में से दो पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तो दो पर निर्दलीय जीते। भाजपा को एक सीट से संतोष करना पड़ा। कोटा की तीन सीटों में से दो पर निर्दलीय तो एक पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने बाजी मारी। कोटा के क्षेत्र क्रमांक 20 से जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष मुलकलवार को कांग्रेस की सुकवारा यादव ने हराया। न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में मस्तूरी मरवाही की रोकी गई सीटों के नतीजे भी घोषित किए गए। इसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से भाजपा समर्थित दीपक साहू ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को चौथा स्थान मिला। 24 मरवाही में कौशिल्या देवी ओटावी को जीत मिली। उसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। इस तरह रविवार को घोषित 10 में से चार सीटों पर कांग्रेस तो दो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते। वहीं चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जिला पंचायत की सभी 25 सीटों पर नजर डालें तो इनमें से भाजपा के नौ, कांग्रेस के आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि बाकी सात सीटों पर निर्दलीय जीते।

परिणाम की घोषणा के बाद विजेताआे ने खुशी में उन पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया जो ड्यूटी कर रहे थे।

कांग्रेस से रमेश, भाजपा से दीपक की दावेदारी

जिलापंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रमेश कौशिक तो भाजपा से मस्तूरी से जीतकर जिला पंचायत पहुंचे दीपक साहू की दावेदारी सामने चुकी है। रमेश के जोगी समर्थक होने की वजह से संगठन किसी और नाम को भी आगे बढ़ा सकता है, वहीं भाजपा में दीपक को सांसद लखनलाल साहू के करीबी माना जाता है। पुराने सियासतदारों की हार के बाद भाजपा को अध्यक्ष का उम्मीदवार तलाश करने में दिक्कत हो रही है।

जल्द घोषित होगा कांग्रेस का कैंडिडेट, भाजपा अभी मंथन में जुटी

जिलापंचायत के फाइनल नतीजे आने के तुरंत बाद कांग्रेस भवन में समर्थित सदस्यों की मीटिंग हुई। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने सदस्यों को इस बात के लिए तैयार किया कि पार्टी अध्यक्ष के लिए जो नाम तय करेगी, वे उसे मानेंगे। सदस्यों ने ऐसा करने की हामी भरी। एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश भी की गई। पूर्व सांसद पर्यवेक्षक करुणा शुक्ला 10 या 12 फरवरी को अाएंगी और अध्यक्ष के उम्मीदवार की घोषणा करेंगी। इधर 25 में से केवल नौ सदस्य चुनकर आने से भाजपा में बौखलाहट की स्थिति है। निर्दलीय में भी ज्यादातर का बैकग्राउंड भाजपा के बजाय कांग्रेस है। दो तो बसपा से ताल्लुक रखते हैं जिनकी विचारधारा भाजपा के विपरीत है। ऐसे में उनसे समर्थन हासिल करना आसान नहीं होगा। स्थानीय तौर पर तो कोई बैठक नहीं हुई और जिला कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

जिला पंचायत में दलीय स्थिति

जिपं क्रं. निर्वाचित सदस्य पार्टी

बिल्हा1 रमेश कौशिक कांग्रेस

बिल्हा 2 अनिता सूर्यवंशी भाजपा

बिल्हा 3 योगिता श्रीवास निर्दलीय

बिल्हा 4 सुरेखा साहू भाजपा

बिल्हा 5 प्रतिमा कौशिक भाजपा

बिल्हा 6 ममता कौशिक कांग्रेस

बिल्हा 7 योगेश यादव कांग्रेस

तखतपुर 8 ललन चंद्राकर निर्दलीय

तखतपुर 9 जितेंद्र पांडेय कांग्रेस

तखतपुर 10 भारती माली निर्दलीय

तखतपुर 11 अल्का सूर्यवंशी भाजपा

तखतपुर 12 सरस्वती तिवारी कांग्रेस

मस्तूरी 13 दीपक साहू भाजपा

मस्तूरी 14 अशोक सूर्यवंशी कांग्रेस

मस्तूरी 15 सीमा कुमार भाजपा

मस्तूरी 16 पृथ्वीपाल राय निर्दलीय

मस्तूरी 17 माखन पटेल निर्दलीय

कोटा 18 जमुना पैकरा निर्दलीय

कोटा 19 श्याम बिरको निर्दलीय

कोटा 20 सुकवारा यादव कांग्रेस

पेंड्रा 21 तपेश्वर मरावी निर्दलीय

गौरेला 22 शंकर सिंह कंवर भाजपा

गौरेला 23 समीरा पैकरा भाजपा

मरवाही 24 कौशिल्या ओटावी कांग्रेस

मरवाही 25 श्यामवती पोर्ते भाजपा

कांग्रेस-8,भाजपा- 9, निर्दलीय- 8

पार्टी का आशीर्वाद चाहता हूं

^मैंपिछले कई सालों से पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करता रहा हूं। जनपद में काम करने का मौका मिला, फिर चुनाव में असफलता भी मिली। पार्टी ने फिर से मौका दिया और चुनाव में जीत मिली। -रमेश कौशिक, जिपं में कांग्रेस से अध्यक्ष पद के दावेदार

पार्टी का निर्णय सर्वमान्य

^भाजपाएक अनुशासित पार्टी है। अध्यक्ष पद का उम्मीदवार अभी तय नहीं किया गया है। उनके नाम पर सहमति बनी तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी पर पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। -दीपक साहू, जिपं में भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार