पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर| महाराणाप्रताप चौक पर ट्रैफिक के लिए बाधा बनी प्रतिमा

बिलासपुर| महाराणाप्रताप चौक पर ट्रैफिक के लिए बाधा बनी प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| महाराणाप्रताप चौक पर ट्रैफिक के लिए बाधा बनी प्रतिमा की शिफ्टिंग के लिए दैनिक भास्कर द्वारा शुरू की गई मुहिम को मुकाम हासिल होने में बमुश्किल पखवाड़ेभर की देर है। सड़क किनारे राजस्थान के कुंभलगढ़ किले की आकृति नजर आने लगी है। यह किला पिंक और रेड कलर के टेक्स्चर से सजाया जाएगा। किले और पेडस्टल पर प्लास्टर का काम पूरा होने के बाद इसके टेक्स्चर का काम शुरू होगा। इससे पहले पेडस्टल पर ग्रेनाइट और धौलपुर पैटर्न पर टाइल्स लगाए जाएंगे। इन सबके बाद प्रतिमा की शिफ्टिंग होगी। सीएसईबी बिजली के हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करेगा, ताकि सुरक्षा के साथ शिफ्टिंग हो सके।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पीछे तैयार की जा रही कुंभलगढ़ किले की आकृति। जल्द ही इसका रंग-रोगन शुरू कर दिया जाएगा।

महाराणा की प्रतिमा 2003 में रायपुर रोड में जब स्थापित की गई थी, तब शहर में ट्रैफिक का दबाव कम था। कुछ वर्षों बाद प्रतिमा के ठीक सामने रेलवे ओवरब्रिज बनने से ट्रैफिक की समस्या गंभीर हो गई। हालत यह है कि अब चौराहे पर बार-बार जाम की नौबत रहती है। पब्लिक की परेशानियों के मद्देनजर भास्कर ने क्षत्रिय समाज को साथ लेकर प्रतिमा को किनारे शिफ्ट करवाने की पहल की। निगम प्रशासन ने इसे मंजूरी दी और काम शुरू किया। महाराणा प्रताप की गरिमा के अनुरूप क्षत्रिय समाज द्वारा दी गई ड्राइंग, डिजाइन के आधार पर किले की आकृति बनाई जा रही है। नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर सुरेश शर्मा ने दावा किया कि किले पेडस्टल में टाइल्स लगाने का काम इस दौरान पूरा कर लिया जाएगा।

पखवाड़ेभर में कर ली जाएगी किले की सजावट

कुंभलगढ़ किले की आकृति उभरी, पिंक रेड कलर से सजाएंगे

भास्कर

मुहिम