पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड से मोबाइल पर्स लूटा और नाक भी काट दी

गार्ड से मोबाइल-पर्स लूटा और नाक भी काट दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | व्यापारविहार में निजी सुरक्षा गार्ड रविवार की रात लूट का शिकार हो गया। लुटेरे ने सिर्फ उससे पर्स और मोबाइल लूटा, बल्कि चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर चाकू से उसकी नाक भी काट दी। गार्ड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था।

आदर्श काॅलोनी निवासी कृष्ण कुमार पिता स्व. केदारनाथ पाठक 40 वर्ष निजी सुरक्षा गार्ड है। उसकी ड्यूटी तिफरा में लगी थी। रात को वह ड्यूटी कर पैदल रहा था। व्यापार विहार में यूनाइटेड बैंक के पास पहुंचा था कि रास्ते में उसे सिविल लाइन क्षेत्र का आदतन बदमाश मालिक खान उर्फ महमूद मिला। उसने गार्ड का रास्ता रोक लिया और बातें करने का बहाना कर उसका मोबाइल मांगा। शेषपेज|15

जैसेही उसके हाथ मोबाइल लगा, उसने गार्ड का पर्स भी छीन लिया। गार्ड ने विरोध किया। इसी बीच मालिक खान ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया। इससे गार्ड की नाक पर वार कर दिया। चाकू के हमले से गार्ड का नाक का कुछ हिस्सा कट गया। इसके बाद लुटेरा वहां से भाग निकला। गार्ड ने तारबाहर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गार्ड के पर्स में 1500 रुपए थे। पुलिस ने आरोपी को पतासाजी कर पकड़ लिया। वह क्षेत्र का आदतन बदमाश है और दो-चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।