पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला रेलकर्मी के मकान से तीन लाख का सामान चोरी

महिला रेलकर्मी के मकान से तीन लाख का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| तोरवाक्षेत्र में महिला रेलकर्मी के मकान से चोरों ने करीब तीन लाख रुपए का सामान पार कर दिया। घटना शनिवार की रात को हुई। रेलवे काॅलोनी के कंट्रोल ब्लाॅक निवासी राजकुमारी सिंह पति बरातू सिंह (55 वर्ष) रेलकर्मी है। वह अपने रिश्तेदार के घर लालखदान गई थी। रात को वहीं ठहर गई। चोरों ने उसके मकान का कुंदा उखाड़कर भीतर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर 1.37 लाख रुपए सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। दूसरे दिन सुबह महिला ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

चोरों का सुराग नहीं लगा है।