पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसमानी बिजली चमकी और कई जगहों में छा गया अंधेरा

आसमानी बिजली चमकी और कई जगहों में छा गया अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | मौसमका मिजाज बिगड़ने और आसमानी बिजली कौंधने से शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। दयालबंद, जूना बिलासपुर, मुंगेली नाका, राजकिशोर नगर, चांटीडीह, सरकंडा, मगरपारा समेत कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बिजली चमकने के साथ बारिश भी शुरू हो गई थी। बारिश थमने के बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। इस दौरान लोग अंधेरे में परेशान होते रहे और बिजली विभाग के दफ्तरों में फोन लगाते रहे। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा।