पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिप्रोसिन टेबलेट के साथ पकड़ा गया डाॅक्टर जेल भेजा गया

सिप्रोसिन टेबलेट के साथ पकड़ा गया डाॅक्टर जेल भेजा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | प्रतिबंधितदवा सिप्रोसिन-500 के साथ पकड़े गए झोलाछाप डाॅक्टर को जेल भेज दिया गया है। मामला रतनपुर के ग्राम खैरा का है। कोटा एसडीएम द्वारा बनाई गई टीम ने बुधवार को डाॅ. कुमार सिंह राजपूत के क्लीनिक में छापा मारकर सिप्रोसिन-500 की 67 टेबलेट और सर्जिकल स्प्रिट बरामद किए। उसके पास इलेक्ट्रो होमियोपैथिक चिकित्सक का सर्टिफिकेट भी मिला। जांच में पता चला कि डाॅक्टर ने सरकंडा की नवल मेडिकल एजेंसी से दवा खरीदी है। वह मरीज को दवा देने के लिए अधिकृत नहीं है, इसलिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।