- Hindi News
- स्टेट बार चुनाव, बिलासपुर के शैलेंद्र दुबे लीड पर
स्टेट बार चुनाव, बिलासपुर के शैलेंद्र दुबे लीड पर
रायपुर | स्टेटबार काउंसिल के चुनाव की मतगणना में रायपुर की पेटिंयां गुरुवार को खुलीं और गिनती शुरू हो गई। शुक्रवार को शाम तक चली मतगणना में बार कौंसिल मेंबर पद के लिए रायपुर से अधिवक्ता केके शुक्ला और फैसल रिजवी का चुना जाना लगभग तय हो गया है और मतगणना में वे टॉप-10 में हैं।
स्टेट बार कौंसिल के लए पूरे प्रदेश से 25 सदस्य चुने जाने हैं। बिलासपुर के अधिवक्ता शैलेंद्र दुबे और कोरबा के रविंद्र पराशर इस सूची में सबसे आगे हैं। काउंसिल के 25 सदस्यों के चयन के लिए वोटों की गिनती पिछले पखवाड़ेभर से चल रही है। बिलासपुर सहित राज्यभर की लगभग 75 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। अब तक की गणना में बिलासपुर और कोरबा के उम्मीदवार सबसे आगे चल रहे हैं।
वोटों की मेरिट सूची
{शैलेंद्र दुबे, बिलासपुर 319
{रविंद्रपराशर, कोरबा 317
{केकेशुक्ला, रायपुर 182
{फैसलरिजवी, रायपुर 160
{दिलीपछत्रे, रायपुर 78
{आदित्याझा, रायपुर 75
{संजय शर्मा, रायपुर 73
{रामनारायणव्यास, रायपुर 73
{कोषरामसाहू, रायपुर 70