पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रात कांग्रेस भवन में जमकर हंगामा, भूपेश पर उछाली कुर्सियां

आधी रात कांग्रेस भवन में जमकर हंगामा, भूपेश पर उछाली कुर्सियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{महापौर के उम्मीदवारों को लेकर तनातनी

{अकबर के बीच बचाव पर शांत हुआ मामला

भास्करन्यूज | रायपुर

कांग्रेसभवन में नगरीय निकाय के टिकट तय करने के लिए चल रही बैठकों के बीच शुक्रवार को आधी रात हंगामा हो गया। भीतर बैठक चल रही थी, तभी बिलासपुर से आए कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को लेकर गालीगलौज शुरू कर दी। जोगी समर्थकों ने जैसे ही गालियां सुनीं, वे भी आपे से बाहर हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत गई। इसी दौरान बाहर आए प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को निशाना बनाकर किसी जोगी समर्थक ने कुर्सी फेंकी। इससे तनाव और बढ़ गया तथा दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज और झूमाझटकी चली। विवाद बढ़ने लगा तो किसी की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भक्तचरण दास के साथ कुछ देर के लिए बाहर निकले थे, तब विवाद शुरू हुआ। दरअसल बिलासपुर में महापौर के उम्मीदवार को लेकर खासी तनातनी सुबह से चल रही थी। शेष|पेज6



सूत्रोंके अनुसार भूपेश बिलासपुर में रामशरण यादव को टिकट देने के पक्ष में थे, जबकि जोगी विष्णु यादव के नाम पर मुहर लगवाना चाहते थे। तनाव चल ही रहा था कि बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, राजेंद्र शुक्ला, अभयनारायण राय तथा समर्थक पहुंच गए। अटल को भूपेश का समर्थक माना जाता है। भूपेश बाहर आकर अटल और समर्थकों से बातचीत कर ही रहे थे, तभी वहां मौजूद किसी कांग्रेसी ने जोगी को लेकर कथित तौर पर गालीगलौज शुरू कर दी। उस वक्त कांग्रेस भवन के गलियारे के बाहर जोगी समर्थक योगेश तिवारी, विनोद तिवारी और सुबोध हरितवाल तथा साथी खड़े थे। गालीगलौज सुनते ही जोगी समर्थक भड़क गए और हुड़दंग शुरू हो गया। उस वक्त भूपेश तथा बिलासपुर के समर्थक कांग्रेस भवन के गलियारे में थे और जोगी समर्थक चैनल गेट से बाहर। बवाल बढ़ा तो भूपेश कांग्रेस भवन के भीतर जाने लगे। इसी दौरान जोगी गुट की ओर से भूपेश के सामने दो कुर्सियां उछाल दी गईं। ये कुर्सियां बरामदे में गिरीं तो बिलासपुर के कांग्रेसियों ने दोनों कुर्सियां वापस जोगी गुट की तरफ उछाल दीं और फिर दोनों गुटों में जमकर गालीगलौज शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों में कई बार धक्का-मुक्की तथा मारपीट की नौबत आती रही।

भूपेश के सामन