पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रात कांग्रेस...

आधी रात कांग्रेस...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधी रात कांग्रेस...

सूत्रोंके अनुसार भूपेश बिलासपुर में रामशरण यादव को टिकट देने के पक्ष में थे, जबकि जोगी विष्णु यादव के नाम पर मुहर लगवाना चाहते थे। तनाव चल ही रहा था कि बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, राजेंद्र शुक्ला, अभयनारायण राय तथा समर्थक पहुंच गए। अटल को भूपेश का समर्थक माना जाता है। भूपेश बाहर आकर अटल और समर्थकों से बातचीत कर ही रहे थे, तभी वहां मौजूद किसी कांग्रेसी ने जोगी को लेकर कथित तौर पर गालीगलौज शुरू कर दी। उस वक्त कांग्रेस भवन के गलियारे के बाहर जोगी समर्थक योगेश तिवारी, विनोद तिवारी और सुबोध हरितवाल तथा साथी खड़े थे। गालीगलौज सुनते ही जोगी समर्थक भड़क गए और हुड़दंग शुरू हो गया। उस वक्त भूपेश तथा बिलासपुर के समर्थक कांग्रेस भवन के गलियारे में थे और जोगी समर्थक चैनल गेट से बाहर। बवाल बढ़ा तो भूपेश कांग्रेस भवन के भीतर जाने लगे। इसी दौरान जोगी गुट की ओर से भूपेश के सामने दो कुर्सियां उछाल दी गईं। ये कुर्सियां बरामदे में गिरीं तो बिलासपुर के कांग्रेसियों ने दोनों कुर्सियां वापस जोगी गुट की तरफ उछाल दीं और फिर दोनों गुटों में जमकर गालीगलौज शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों में कई बार धक्का-मुक्की तथा मारपीट की नौबत आती रही। भूपेश के सामने कुर्सी उछालने की खबर कांग्रेस भवन में बैठे नेताओं में फैली तो पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बाहर निकले। उन्होंने बुरी तरह उलझे दोनों गुटों के लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान वहां अकबर के समर्थक मौजूद थे। अकबर को देखकर समर्थक भी लपके और दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब तक अकबर और समर्थक दोनों पक्षों को अलग कर चुके थे। बचे हुए लोगों को पुलिस ने अलग किया और कांग्रेस भवन से बाहर भेजा।

टिकटके लिए विवाद: कांग्रेसके जानकार लोगों का कहना है कि प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों में किसी भी भूपेश समर्थक का मेयर का टिकट फाइनल नहीं हो सका है। दुर्ग से वोरा समर्थक, अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव समर्थक, कोरबा से चरणदास महंत समर्थक तथा रायपुर-बिलासपुर में अजीत जोगी के समर्थकों के टिकट पर लगभग मुहर लग चुकी है। इसीलिए भूपेश समर्थक नाराज थे और वे चाहते थे कि कम से कम बिलासपुर में उनके प्रत्याशी को टिकट मिले। झगड़े की जड़ यही बताई जा रही है।उम्मीदवारों कोदेंगे बी-फॉर्म: कांग्रेसभवन के हंगामे