- Hindi News
- रजत पदक जितने पर देवेंदर को मिला राष्ट्रपति का बधाई संदेश
रजत पदक जितने पर देवेंदर को मिला राष्ट्रपति का बधाई संदेश
बिलासपुर| दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे के देवेंदर झांझड़िया ने दक्षिण कोरिया के इचियान शहर में हुए 17वें एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक हासिल किया है। इस पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से उन्हें बधाई संदेश भेजा गया है। देवेंदर रेलवे के भंडार नियंत्रक कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे इसके पहले 2002 में बुसान में आयोजित फेस पिक एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता, 2003 में आयोजित ब्रिटिश ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के भाला फेंक में विश्व रिकाॅर्ड बना चुके हैं। इसके अलावा 2004 में ग्रीस में आयोजित एथेंस पैरा ओलिम्पिक, 2006 में कुआलालम्पुर मे आयोजित 9वीं फेस पिक एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक में चार स्वर्ण पदक और लायन फ्रांस में 2013 हुई विश्व पैरा एंथेंस चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मैडल प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें 2004 में अर्जुन पुरस्कार और 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देवेंदर की कामयाबी पर बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक नवीन टंडन ने उन्हें शुभकामनाएं दी।