- Hindi News
- किरना में कोयले का काला धंधा, तीन हाइवा समेत 63 टन कोयला जब्त
किरना में कोयले का काला धंधा, तीन हाइवा समेत 63 टन कोयला जब्त
हिर्रीपुलिस ने रायपुर रोड के किरना में धन्नू ढाबे के किनारे कोयले के अवैध प्लाट में छापा मारकर 63 टन कोयला समेत तीन हाइवा जब्त की है। पुलिस ने मामले में शामिल ड्राइवर और खरीददार को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो लोग फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
हिर्री, बिल्हा और सरगांव का इलाका कोयले के अवैध कारोबार के लिए सालों से बदनाम रहा है। बिलासपुर-रायपुर रोड और पेंड्रीडीह बाइपास में इसके दर्जनों यार्ड हैं,जहां डंके की चोट पर इसका व्यापार होता है। हिर्री पुलिस को महीनों से इसकी शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार की अलसुबह पुलिस की टीम ने यहां कार्रवाई की। टीआई बाग ने एआई और अन्य पुलिसवालों के साथ किरना में दबिश दी। यहां तीन अलग-अलग हाइवा से करीब 60 टन कोयला जब्त किया गया। तीन टन कोयला यार्ड में डंप था, जिसकी जब्ती बना ली गई है। यार्ड का मालिक अफजल हाइवा के ड्राइवर दिलीप साहू से खरीदी कर रहा था। दोनों को मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 406, 407, 411, 34 दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बरामद कोयले की कीमत 1.30 लाख रुपए बताई जा रही है।
ये हुए गिरफ्तार
{दिलीपसाहू पिता चंद्र कुमार साहू, 20 वर्ष, सरगांव
{अफजल अंसारी पिता अली हुसैन अंसारी 24 वर्ष, मेराल बिहार
12soni101a.jpg
दो फरार