हरे माधव सत्संग आज
बिलासपुर| हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति ने 13 दिसंबर को बलराम टाकीज रोड स्थित आदित्य मंगलम् में हरे माधव सत्संग का आयोजन किया है। समिति के अध्यक्ष बृजलाल नामदेव ने बताया कि इसमें माधव नगर कटनी के संत साईं ईश्वर शाह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। शाम 6 बजे से सत्संग होगा। इसमें प्रदेशभर के सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे।
इसके बाद लंगर होगा। इससे पूर्व साईं की शोभायात्रा हेमू कालानी चौक संत कंवरराम नगर गेट से आदित्य मंगलम के लिए निकाली जाएगी।