- Hindi News
- निचले इलाकों में पानी भरा, नियंत्रण कक्ष का फोन ठप
निचले इलाकों में पानी भरा, नियंत्रण कक्ष का फोन ठप
मौसममें आई अचानक तब्दीली के चलते शाम से देर रात तक हुई बारिश के चलते शनिवार को मुख्य मार्ग सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। इस बीच नगर निगम के विकास भवन में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07752-220531 ठप रहा। इसके चलते लोगों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली। द्वितीय शनिवार के अवकाश के चलते अधिकारियों से लोग संपर्क करने का प्रयास करते रहे। बारिश होते ही सफाई के अभाव में नाले, नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। कोतवाली, पुराने बस स्टैंड, सिम्स के सामने तथा इमलीपारा, बंधवापारा, तालापारा जैसे निचले इलाकों में पानी भरने की शिकायतें मिली हैं।