- Hindi News
- महिला से छेड़खानी करने वाले हाईकोर्ट कर्मी फरार
महिला से छेड़खानी करने वाले हाईकोर्ट कर्मी फरार
महिलासे छेड़खानी करने वाले हाईकोर्ट के सेक्शन ऑॅफिसर क्लर्क जुर्म दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घर गई, लेकिन दोनों नहीं मिले। इधर, कोर्ट से उनकी डायरी मंगवाई गई है। शायद दोनों ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दे दिया है।
बेमेतरा नवागढ़ निवासी 28 वर्षीय महिला हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड तीन पर पदस्थ थी। हाईकोर्ट में पदस्थ सेक्शन ऑॅफिसर एसआर नायडू सहायक ग्रेड टू अरूमेंद्र शर्मा उससे सालभर से छेड़खानी करते रहे और अश्लील मैसेज भेज रहे थे। महिला दोनों से काफी परेशान थी। कई बार मना करने पर भी वे नहीं माने तो उसने अपने घरवालों को बताया। परिजनों ने भी उन्हें समझाईश दी, लेकिन उनका इरादा नहीं बदला और वे महिला को परेशान करते रहे। आखिरकार महिला ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। बाद में 26 सितंबर को वह चकरभाठा थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने पुलिस को 30 पन्नों का शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 354क के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस की जांच में महिला के आरोप सही निकले। शनिवार से पुलिस दोनों के घर जा रही है, लेकिन वे नहीं मिले। पता चला है कि उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में आवेदन दिया है। कोर्ट ने केस डायरी मंगवाई है।