पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहिम में 10 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई

मुहिम में 10 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीविभाग ने शहर और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर 10 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी। विभाग बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाता है। इसी कड़ी में जांच के दौरान 58 मामले पकड़े गए। विभाग के पूर्वी डिवीजन ने अटल आवास, लिंक रोड और तोरवा में कनेक्शनों की जांच की। पूर्वी डिवीजन में इसके लिए छह टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने 120 मामले की जांच की और 37 प्रकरण बनाए। वहीं छह भारवृद्धि के मामले बने। इसी तरह पश्चिमी डिवीजन में बिजली चोरी के 3 मामले बनाए गए। इनमें 2 सरकंडा और एक नेहरू नगर में बनाया गया।



तिफरा वितरण ग्रामीण संभाग में भी चला अभियान

तिफरावितरण ग्रामीण संभाग में बिजली चोरी के 18 मामले बनाए गए। ये सभी मामले सीपत क्षेत्र के हिंदाडीह, बाम्हू और टेकर में बने।

कार्रवाई