किचन वेस्ट बायो गैस संयंत्र शुरू
बिलासपुर| उसलापुरस्थित लोको प्रशिक्षण केंद्र में किचन वेस्ट बायो गैस संयंत्र शुरू हुआ। इसे ट्रेनी पायलटों के मेस मेंं लगाया गया है। यह संयंत्र किचन से बचे वेस्ट पदार्थों से चलेगा। इसमें जूठे छिलके शामिल हैं। किचन वेस्ट से बायो गैस बनाने के इस संयंत्र में 13 लाख रुपए की लागत आई है। प्रायोगिक तौर पर इसे पहले शुरू किया गया था। रेलवे के जीएम नवीन टंडन डीआरएम अजय प्रताप सिंह ने इसका उद्घाटन किया। जीएम ने कहा कि इसके शुरू होने से कमर्शियल गैस की बचत होगी। अभी हफ्ते में गैस के 10 सिलेंडर लगते हैे। अब तीन हफ्ते में 11 सिलेंडरों की बचत होगी। उन्होंने इसे अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि दो साल के भीतर इसकी लागत वसूल हो जाएगी। इस प्रशिक्षण केंद्र में 100 ट्रेनी पायलट रहते हैं। अब मेंस में उनके लिए इसी गैस से खाना बनेगा।