- Hindi News
- राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स के सिर्फ चार प्रोफेसर, चारों जगदलपुर में
राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स के सिर्फ चार प्रोफेसर, चारों जगदलपुर में
गवर्नमेंटइंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एमआर मेश्राम ने टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता पर धमकी देकर तबादला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वे पहले जगदलपुर में साढ़े तीन साल रह चुके हैं। राज्य में इंजीनियरिंग काॅलेजों में इलेक्ट्राॅनिकी के सिर्फ चार प्रोफेसर हैं। इनमें से तीन जगदलपुर में ही पदस्थ हैं। इसके बाद भी उनका तबादला वहां कर दिया गया। इधर, इन आरोपों पर टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर बात करने से लगातार बच रहे हैं।
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्राॅनिक के एचओडी डॉ. एमआर मेश्राम का तबादला गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर कर दिया गया है। डॉ. मेश्राम काॅलेज में प्राचार्य रह चुके हैं। उनका तबादला इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के डाॅ. आरएस परिहार की जगह किया गया। नियम तो यह है कि इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट की जगह उसी डिपार्टमेंट के किसी अन्य प्रोफेसर को भेजा जाता। यह इसलिए भी वाजिब है, क्योंकि गवर्नमेंट कॉलेज में इलेक्ट्रिकल में दो पद मंजूर हैं और यहां चार रेगुलर प्राध्यापक हैं। इसके बाद भी इलेक्ट्राॅनिक ब्रांच के डॉ. मेश्राम को वहां भेज दिया गया। जबकि इलेक्ट्रिकल ब्रांच में कुछ ऐसे भी प्रोफेसर हैं, जो 20-25 साल से एक ही जगह सेवाएं दे रहे हैं।
हमारे यहां से एनपी सिंह का ट्रांसफर इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट जगदलपुर हुआ था। मेरे प्राचार्य रहते हुए तीन प्रोफेसरों का ट्रांसफर जगदलपुर किया गया था। तब डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता ने पूछा था कि क्या आपने तीनों काे पद मुक्त कर दिया? मैंने कहा कि कैसे पद मुक्त कर सकता हूं? आदेश की काॅपी 18 जुलाई को आई। मैंने तीनों को रिलीव कर दिया। 21 जुलाई को गुप्ता के पूछने पर रिलीविंग ऑर्डर की कॉपी भी भेज दी। इनमें से एक एनपी सिंह तबादले के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने उन्हें एक माह तक यहीं रहने का आदेश दिया। डॉ. सिंह मेरे पास ज्वाॅइनिंग के लिए आए, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैंने डायरेक्टर से मार्गदर्शन मांगा कि क्या करना चाहिए। वे बरस पड़े। कहा कि मैंने ही उन्हें कोर्ट जाने का मौका दिया है। अब आपको टारगेट बनाऊंगा। मंत्री से कहकर जगदलपुर तबादला करवाऊंगा। जवाब में मैंने यही कहा था कि मैं तो पहले ही जगदलपुर में साढ़े तीन साल रह चुका हूं। वहां इलेक्ट्रिकल ब्रांच के प्रोफेसर का तबादला होना है। उन्होंने 31 जुला