- Hindi News
- विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया, जुर्म दर्ज
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया, जुर्म दर्ज
बिलासपुर| विवाहिताको दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मस्तूरी निवासी अनिता साहू पति राजेश साहू 27 वर्ष की शादी 11 जुलाई 2013 को राजेश साहू से हुई थी। शादी के बाद से वह दहेज के लिए अनिता को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498 ए, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया।