- Hindi News
- सिविल लाइन क्षेत्र से युवक की बाइक चोरी, जुर्म दर्ज
सिविल लाइन क्षेत्र से युवक की बाइक चोरी, जुर्म दर्ज
बिलासपुर| सिविललाइन थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हो गई। जरहाभाठा निवासी अजय लाल कायस्थ पिता रतनलाल 36 वर्ष 29 सितंबर की रात को अपनी स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 10 ईके 3971 से राजीव गांधी चौक गया था। कुम्हारपारा के पास उसकी बाइक खड़ी थी। किसी ने इसे चुरा लिया। उसने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।