पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को मारकर पास ही लेटा रहा

पत्नी को मारकर पास ही लेटा रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहीं भागा नहीं, पुलिस को घर में मिला

हत्याकरने के बाद राजेंद्र बरगाह घर से भागा नहीं, प|ी की लाश के करीब लेट गया। उसके हाथ में वह चाकू भी था, जिससे हत्या की। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह इसी हालत में पड़ा था। उसके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतका।

वारदात के बाद मौके पर तफ्तीश करने पहुंची पुलिस।

भास्कर न्यूज. बिलासपुर

शहर से लगे गांव नगाेई में शराबी पति ने चाकू से गोदकर प|ी की हत्या कर दी। उसे प|ी के चरित्र पर संदेह था। हद तो तब हो गई जब वह हत्या के बाद चाकू लेकर प|ी की खून से सनी लाश के करीब पूरी रात लेटा रहा। सरकंडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

घटना शुक्रवार रात की है। बैमा से लगे ग्राम नगाेई में 42 वर्षीय राजेंद्र उर्फ देवप्रताप बरगाह का परिवार रहता है। वह आदतन शराबी है। नशे में आए दिन प|ी अन्नपूर्णा बरगाह और परिवार के दूसरे सदस्यों को तंग करता था। आस-पड़ोस के लोग भी परेशान थे। कुछ लोग उसे समझाते तो वह भड़क जाता। शुक्रवार को देर रात एक बार फिर वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। साेई हुई प|ी अन्नपूर्णा को जगाकर उससे झगड़ा करने लगा। प|ी ने इसका विराेध किया तो उसे तेज आवाज में गालियां देने लगा। उसके चरित्र पर अंगुली उठाई। शेषपेज|19

बातबढ़ी तो नशे में धुत राजेंद्र भड़क गया और किचन में रखा चाकू ले आया। चाकू से अन्नपूर्णा पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। एकाएक हमले से उसके शरीर पर गहरे जख्म बन आए। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पड़ाेसियों को घटना की भनक लगी। गांव के लोगों ने सरकंडा पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।