पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता रोका: सोसायटी अध्यक्ष समेत 12 पर जुर्म दर्ज

रास्ता रोका: सोसायटी अध्यक्ष समेत 12 पर जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. किसानोंकी मांगों को लेकर रतनपुर रोड पर सेंदरी के पास शनिवार सुबह चक्काजाम किया गया। पुलिस ने इस मामले में सेंदरी की सहकारी समिति के अध्यक्ष समेत 12 लोगों के खिलाफ मार्ग अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया है। जाम खत्म करवाने पहुंची पुलिस से हुज्जतबाजी की। काफी देर ड्रामा चला। जब समझाइश का असर नहीं हुआ तो पुलिस को तेवर दिखाने पड़े।

सेंदरी की सड़क को घेरकर आम जनता का रास्ता रोकना सेंदरी सोसायटी के अध्यक्ष को भारी पड़ गया। वे कृषि से जुड़ी मांगों को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर रहे थे। इसके कारण आम जनता परेशान हो रही थी। चक्काजाम के चलते बिलासपुर-रतनपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शेषपेज|19

पुलिसजब मौके पर पहुंची तो देखा कि सेंदरी के कुछ रसूखदार समेत अन्य ग्रामीण चक्काजाम करने में जुटे हैं। इनमें सोसाइटी अध्यक्ष कमलेश सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने पूछताछ की तो वे टीआई और दूसरे पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इस मामले में कोनी पुलिस ने सड़क बंद कर शांति भंग करने के आरोप में कमलेश सिंह समेत 12 आंदोलनकारियों पर धारा 341, 147 के तहत मामला दर्ज किया है।