मनोरंजक खेलों के साथ मना रहे जयंती
बिलासपुर . अग्रवालनवयुवक समिति महाराजा अग्रसेन की जयंती मना रही है। इसी के तहत शनिवार को सब खेलो सब जीतो मनोरंजन फैमिली प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समिति के प्रचार सचिव शिव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को अग्रसेन भवन में चित्रकला और रंग भरो स्पर्धा करवाई गई थी। यह स्पर्धा दो वर्गों में हुई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा दूसरी से 5वीं तक और वरिष्ठ वर्ग कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके आयोजक विष्णु टिबड़ेवाल, नरेश अग्रवाल, विपिन जाजोदिया थे। 21 सितंबर को सिक्स साइज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गर्ल्स स्कूल नूतन कॉलोनी में किया जाएगा। इसमें सिर्फ 16 टीमें भाग ले सकेंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। कार्यक्रम में सूर्यकांत जाजोदिया, रूपक जाजोदिया, अतुल चौधरी, विकास मुरारका, चंचल अग्रवाल, विनीत मित्तल सहित अन्य उपस्थित थे।