- Hindi News
- जंगली सूअर शिकार मामले के पांचों आरोपियों को जेल
जंगली सूअर शिकार मामले के पांचों आरोपियों को जेल
भिलौनी (काठाकोनी) के फाॅर्म हाउस में बिजली का करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने के पांचों आरोपियों को शनिवार को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटना 16 सितंबर की है। इसकी सूचना वन विभाग को 19 सितंबर को मुखबिर से मिली। भिलौनी के राजा सरकार के फाॅर्म हाउस में चौकीदार सुखराम सूर्यवंशी ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए तारों का फंदा बना कर उस पर करंट लगा दिया था। बुधवार को मौके पर दो जंगली सूअर मृत पाए गए। सुखराम ने अपने साथियों गणेश केंवट, लतेलराम केंवट, राकेश कुमार कौशिक तथा देवारी केंवट की सहायता से एक सूअर को पका कर खा लिया। वहीं दूसरे को गड्ढा खोदकर जमीन में गड़ा दिया था। वन विभाग के अमले को जब इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी उन्हें बरगलाने की कोशिश करने लगे। मौके से मिले खून से सनी बोरी और मांस की दुर्गंध के कारण वे गिरफ्त में गए।