हार से निराश होने की जरुरत नहीं: साहू
कोटा. खेलमें हार-जीत लगी रहती है। इसलिए जीतना महत्वपूर्ण नहीं है तो हारने पर निराश होना चाहिए। जरुरत है ईमानदारी से खेल भावना बनाए रखते हुए खेलने की।
यह बात उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लखन साहू ने कही। अध्यक्ष काशी साहू निरंजन केशरवानी काॅलेज की प्राचार्य संध्या तिवारी ने भी संबोधन दिया। संचालन सुरेश चौहान ने आभार प्रदर्शन शिवाजी राव शिक्षण समिति की अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, प्रभात खरे, शिवप्रसाद मिश्र, डीकेपी प्राचार्य अनीता दुबे, संतोष गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता उपस्थित थे।
दुर्गकी टीम रही विजेता: सीएसआरकॉलेज पीपरतराई द्वारा आयोजित तीन दिनी स्पर्धा का पहला सेमीफाइनल रायगढ़ बिलासपुर में हुआ। इसमें रायगढ़ 3-2 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल दुर्ग कोरबा में हुअा। इसमें दुर्ग सीधे सेटों से विजयी रही। फाइनल दुर्ग रायगढ़ में हुआ। इसमें दुर्ग की टीम विजयी रही।