सीपत में बिजली मीटर की चोरी
बिलासपुर . हिर्रीऔर सीपत थाना क्षेत्र में शनिवार को चोरी के दो मामले दर्ज किए गए। हिर्री में बाइक चोरी हो गई तो सीपत में चोर बिजली का मीटर उखाड़कर ले गए। चोरों ने दगौरी पुलिया के पास से पाली के प्रमोद कौशिक की प्लेटिना क्रमांक सीजी-10 एनबी 6735 पार कर दी। सीपत में कड्डाल सिंह के घर के बाहर लगा बिजली मीटर चोर उखाड़कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।