पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंबे से ट्रक टकराया, बिजली गुल

खंबे से ट्रक टकराया, बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . लापरवाहीसे ट्रक चलाते हुए बिजली खंबे को ठोकर मारने वाले ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। घटना बिल्हा थाने के संबलपुरी गांव में हुई। पेंड्रा निवासी बहोरन दास ट्रक चालक है। उसने लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुए संबलपुर में सड़क किनारे लगे बिजली खंबे को ठाेकर मार दी। इसके चलते गांव में कई घंटों तक अंधेरा रहा। गांव के रामवतार मनहर ने इसकी शिकायत थाने में की। बिल्हा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।