पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंस यूनियन ने विरोध जताया

मेंस यूनियन ने विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . रेलवेकी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यूनियन ने एक दिन का सांकेतिक हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने 36 सूत्रीय मांग पत्र रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के नाम डीआरएम को सौंपा है। आॅल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।



रेलवे में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को 100 प्रतिशत मंजूरी देने, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में नहीं जोड़ने, बोनस की सीलिंग को 3500 रुपए से अधिक करने, नई पेंशन नीति लागू करने के विरोध एवं विभागीय कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को लागू नहीं करने सहित 36 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस यूनियन बिलासपुर के मंडल संयोजक एसएम जयप्रकाश, नागेश्वर मिश्रा, सुब्रत मुखर्जी, केके बेहरा एवं के अमर कुमार के अलावा अन्य लोग शामिल हुए।