सटोरिया पकड़ा गया, पट्टी जब्त
बिलासपुर . तारबाहरपुलिस ने रेलवे क्षेत्र के उड़िया माेहल्ले से एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि जूना बिलासपुर निवासी जितेंद्र बाजरानी भारतमाता स्कूल के पीछे सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने दबिश दी और उसे सट्टा-पट्टी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।