पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार कौंसिल चुनाव, वकीलों के बीच गाली गलौज, हाथापाई

बार कौंसिल चुनाव, वकीलों के बीच गाली-गलौज, हाथापाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |स्टेट बारकौंसिल चुनाव में प्रत्याशी रहे वकीलों के बीच सोमवार को मतगणना के दौरान जमकर विवाद हुआ। गाली-गलौज के साथ ही हाथापाई हुई। एक वकील ने कौंसिल की ओएसडी को जान से मारने की धमकी तक दे दी। घटना के बाद मतगणना पर रोक लगा दी गई है। सात अक्टूबर को मतों की गिनती दोबारा शुरू की जाएगी। इधर, ओएसडी और दूसरे पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। स्टेट बार कौंसिल के 25 सदस्यों के लिए 14 अगस्त को चुनाव हुए। चुनाव में 106 वकीलों ने भाग्य आजमाया। तीन सितंबर से मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना की शुरुआत से ही विवाद की स्थिति बनती रही है। (विस्तृतखबर पेज-15 पर)



शेष|पेज 6





तीनदिन पहले कुछ वकीलों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सोमवार को यह विवाद चरम पर जा पहुंचा। सुबह करीब 10.30 बजे मतों की गिनती शुरू होते ही झगड़े की नौबत गई। एक प्रत्याशी वकील ने दूसरे प्रत्याशी का गला पकड़ लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे वकील से गाली-गलौज होने पर मारपीट की स्थिति बन गई। इस बीच कुछ वकीलों ने मतगणना रोकने की मांग की। इसका विरोध कर रहे वकीलों ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया नहीं रोकी जा सकती। विरोध करने वाले चुनाव याचिका दाखिल कर सकते हैं। कौंसिल की ओएसडी मल्लिका बल द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, वकील भूपेंद्र सिंह और अवध त्रिपाठी के बीच विवाद की शुरुआत हुई। इसके बाद अब्दुल वहाब खान, डॉ. शैलेष आहूजा, संजय शर्मा, राजीव पाण्डेय, भुवनेश्वर सिन्हा, रजनीश सिंह, बीपी सिंह, अजीत कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश जांगड़े, लीलाधर चंद्रा, भरतलाल सोनबरसा के बीच भी मतगणना को लेकर विवाद की स्थिति बनी। इस बीच वकील अभिषेक पाण्डेय ने ओएसडी से गाली-गलौज करने के साथ ही मार-पीट का प्रयास किया।

मतगणना पर रोक