पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग

दशहरा से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरा से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग

बिलासपुर| राज्यकर्मचारी संघ ने 1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए घोषित सात प्रतिशत महंगाई भत्ते को राज्य के कर्मचारियों को भी देने की मांग की है। उन्होंने दशहरा त्योहार से पहले इसका भुगतान करने के लिए कहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली त्योहार है। इसे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार से पहले तोहफे के रूप में एरियर्स सहित इसका भुगतान करना चाहिए। संघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया है।