पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबल टेनिस के लिए अनन्या देव्यांशी का चयन

टेबल टेनिस के लिए अनन्या देव्यांशी का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| स्कूलगेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राजनांदगांव में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें जिला स्तर पर चुने गए खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में जिले की बीपीएस की छात्रा अनन्या दुबे को पहला और डीपीएस की छात्रा देव्यांशी को दूसरा स्थान मिला। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। वे 2 से 6 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनन्या का मुकाबला रायपुर, बस्तर, और दुर्ग जिसे की टीम से हुआ। इसमें अनन्या ने दुर्ग को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।