- Hindi News
- शराबी ने खुद को लगाई आग, सो रहे बच्चे भी झुलसे
शराबी ने खुद को लगाई आग, सो रहे बच्चे भी झुलसे
जांजगीर-चांपाजिले में शराबी ने खुद पर आग लगा ली थी। बाद में उसके शरीर की आग बिस्तर में फैल गई और उसके तीनों बच्चे भी झुलस गए। चारों को सिम्स में भर्ती करवाया गया है।
पामगढ़ निवासी दिलहरण पटेल पिता सोनचरण पटेल 40 वर्ष रोजी-मजदूरी करता है। वह शराबी है। उसका प|ी फुलेश्वरी से आए दिन झगड़ा होता था। रविवार की रात भी दिलहरण शराब पीकर घर आया और पति-प|ी के बीच झगड़ा हुआ। प|ी बच्चे सो गए, दिलहरण जाग रहा था। देर रात उसने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। छटपटाते भागने में बच्चों के बिस्तर में आग लग गई। इससे छह वर्षीय राकेश, तीन वर्षीय राधा और नौ महीने का आनंद झुलस गए। फुलेश्वरी की नींद खुली तो माजरा समझ में आया। उसने आस-पास के लोगों को बुलाया और तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई। डॉक्टरों ने यहां प्राथिमक इलाज कर उन्हें सिम्स रेफर कर दिया।