- Hindi News
- गैस एजेंसियां कर रहीं जन धन योजना का प्रचार
गैस एजेंसियां कर रहीं जन-धन योजना का प्रचार
प्रधानमंत्रीजन-धन योजना में खाता खुलवाने के लिए अब गैस एजेंसियों की मदद ली जा रही है। उन्हें निर्देश दिए हंै कि उपभोक्ताओं को योजना के बारे में बताएं, उन्हें खाता खुलवाने के लिए प्रेरित करें। स्थानीय एजेंसियों ने इसके तहत प्रचार शुरू कर दिया है। इसका एक पहलू यह भी है कि आने वाले दिनों में इसी योजना के तहत कैश सब्सिडी का लाभ गैस उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।
बिलासपुर जिले में 4.50 लाख परिवारों के करीब नौ लाख खाते खोले जाने हैं। हर परिवार से एक महिला एक पुरुष का खाता होना चाहिए। भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों द्वारा पहले दिन से रोजाना सैकड़ों खाते खोले जा रहे हैं। इसके लिए शहर जिले के कई स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। यहां नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। इधर, सरकार को लगता है कि लक्ष्य पूरा नहीं होगा, इसलिए गैस एजेंसियों को प्रचार करने कहा गया है। गौरतलब है कि एक साल पहले पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश के 18 जिलों में कैश सब्सिडी योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत घरेलू गैस की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। जन-धन योजना के तहत खोले जा रहे खातों में ही आने वाले दिनों कैश सब्सिडी का लाभ देने की तैयारी है। इसी वजह से गैस एजेंसियों को योजना के प्रचार का हिस्सा बनाया गया है।
आप ऐसे खुलवाएं खाता
खाताखुलवाने आधार कार्ड या मनरेगा जॉब कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन बिल, जन्म या विवाह प्रमाण-पत्र, सरपंच का लिखा पहचान-पत्र या किसी मान्यता प्राप्त संस्था का पहचान-पत्र मान्य है। इनमें एक पहचान-पत्र और खाताधारक का फोटो अनिवार्य है। बैंक अधिकारी एक फॉर्म देगा जिसमें सभी जानकारियों का विवरण लिख दें। ध्यान रखें कि यह खाता जीरो बैलेंस यानी बिना रुपए जमा किए खोला जाएगा। अगर कोई पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं।
जिले में ढाई लाख उपभोक्ता
जिलेमें घरेलू गैस के ढाई लाख उपभोक्ता हैं। अगर हर उपभोक्ता जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाता है तो उसके खाते में कैश सब्सिडी की रकम आने वाले दिनों में सीधे जमा की जा सकती है।
ये सुविधाएं मिलेंगी
{खाता खुलवाने पर एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा की सुरक्षा मिलेगी।
{ एक डेबिट कार्ड मिलेगा, जिससे आप एटीएम से रकम निकाल सकेंगे।
{ 30 जनवरी 2015 के पहले खाता