- Hindi News
- महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि पर होगी संगोष्ठी
महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि पर होगी संगोष्ठी
बिलासपुर | महापुरुषोंके नाम पर संचालित की जा रही शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। बिलासपुर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर महापुरुषों के नाम पर संचालित की जा रही संस्थाओं में उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ ही श्रेष्ठ वक्ताओं को पुरस्कृत करने को भी कहा है। कॉलेजों को इस संबंध में जल्द से जल्द जानकारी देने को कहा गया है।
पहल